पेचिश की रोकथाम कैसे करनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 12:47

बासी खाना खाने, ज्यादा मसालेदार खाना खाने, और कच्चा खाने से भी यह बीमारी होती है। खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोने चाहिए। पानी की शुद्धता का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा पेचिश की समस्या ठीक होने के बाद थोड़े दिन बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।

पेचिश के इलाज में घरेलू उपाय बहुत प्रभावशाली होते हैं।

छाछ
छाछ में प्रोबायोटिक्‍स होते हैं जो पेट में गुड और बैड बैक्‍टीरिया के संतुलन को बनाए रखते हैं। छाछ से संक्रमण ज्‍यादा दिनों तक नहीं टिक पाता है। दिनभर में 3 से 4 गिलास छाछ पीने से पेचिश से आराम मिल सकता है।

संतरे का रस
संतरे के रस में फ्लेवेनोएड्स होते हैं जो कि एंटी-इंफ्लामेट्री गुण रखते हैं। ये आंतों की परत को आराम देते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। पेचिश के इलाज के लिए दिन में 3 से 4 गिलास संतरे का जूस पिएं।


पपीता
पपीते में ऐसे गुण होते हैं जो मल त्‍याग की क्रिया को नियमित करते हैं और पेट में ऐंठन को कम कर सकते हैं। ये पेचिश के लक्षणों को भी कम कर सकता है। एक कच्‍चा पपीता लें और उसे छील कर 3 से 4 कप पानी में 10 से 15 मिनट तक उबाल लें। इस पानी को छानकर गुनगुना ही इसका सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info